गनापुर से 50 कांवड़ियों का जत्था बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना

गनापुर से 50 कांवड़ियों का जत्था बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना

गनापुर से 50 कांवड़ियों का जत्था बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना

सुल्तानपुर।सावन माह की धार्मिक आस्था के बीच बल्दीराय तहसील क्षेत्र के गनापुर गांव से बुधवार को 50 कांवड़ियों का जत्था बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना जय घोष के साथ हुआ।

यात्रा शुरू होने से पहले श्रद्धालुओं का स्वागत कर उन्हें अंगवस्त्र पहनाए गए तथा पानी की बोतल और लंच पैकेट भेंट किए गए। पारा चौकी प्रभारी संजय कुमार सिंह और पारा प्रधान प्रतिनिधि राजू सोनी ने कांवड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।

बोल बम के जयघोष और भक्तिमय माहौल के बीच श्रद्धालु अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। इस मौके पर अनुज अग्रहरि, अनूप अग्रहरि, अंकित अग्रहरि, संतु अग्रहरि, शिवम दुबे, विवेक, अनिल, कुलदीप अग्रहरि समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।