कक्षा आठवी तक के बच्चों को दो दिनों की मिली छुट्टी, शिक्षक जायेंगे विद्यालय
देवरिया। बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव ने पत्र जारी कर बताया कि जनपद में मौसम परिवर्तन के कारण पड़ रही भीषण ठण्ड के दृष्टिगत जिलाधिकारी देवरिया निर्देश के क्रम में देवरिया जनपद में संचालित समस्त बोर्डो (परिषदीय/राजकीय/मान्यता प्राप्त / सहायता प्राप्त) के विद्यालयों में अध्ययरत कक्षा 8वीं तक के छात्र/छात्राओं के विद्यालय दिनांक 22 जनवरी 2025 एवं 23 जनवरी 2025 को शिक्षण कार्य बन्द रहेगा ।
वही इस अवधि में परिषदीय/राजकीय / मान्यता प्राप्त / सहायता प्राप्त विद्यालयों के अन्य शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहकर, अपार आई०डी० एवं यू-डायस सम्बन्धी कार्यों एवं अन्य विभागीय कार्यों को सम्पादित करेंगें। उन्होंने कहा है कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाय।
