किसानों को मिलेगा निःशुल्क तोरिया बीज मिनीकिट
अयोध्या। जिला कृषि अधिकारी डा० सौरभ वर्मा ने बताया कि जनपद में रबी सत्र 2026-27 में निःशुल्क तोरिया बीज मिनीकिट प्राप्त करने हेतु कृषि विभाग की वेबसाइट (WWW.agriculture.up.gov.in) के माध्यम तोरिया बीज मिनीकिट बुकिंग करने वाले चयनित कृषक किसी भी कार्य दिवस में अपने विकासखण्ड के राजकीय कृषि बीज भण्डार पर पहुँच कर निःशुल्क तोरिया बीज मिनीकिट (प्रजाति PT- 508, जो 90 से 95 दिन की प्रजाति है तथा जिसमें लगभग 42 प्रतिशत तेल उत्पादन प्राप्त होता है) प्राप्त कर कैच काप के रूप में उसकी बुवाई करने के पश्चात उसमें गेहूँ की बुवाई करके अतिरिक्त लाभ प्राप्त करें।
जिला कृषि अधिकारी ने किसान भाइयों से अपील कि वह तत्काल उक्त योजना का लाभ उठायें, साथ ही रबी 2026-27 के अन्तर्गत सामान्य अनुदान पर वितरण हेतु गेहूँ, जौ, चना, मटर व मसूर की बुकिंग कृषि विभाग की वेबसाइट पर नियमानुसार करते हुए योजना का लाभ प्राप्त करें।
