13 मार्च को पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त होगी जारी, करे ये काम 

13 मार्च को पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त होगी जारी, करे ये काम 

देवरिया। जनपद के उप कृषि निदेशक ने बताया कि कृषि निदेशालय, उत्तर प्रदेश (पीएम किसान प्रकोष्ठ), कृषि भवन लखनऊ के पत्र के अनुसार प्रधानमंत्री द्वारा 13 मार्च 2026 को गुवाहाटी (असम) से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी की जाएगी। इस अवसर को “पीएम किसान उत्सव” के रूप में प्रदेश स्तर के साथ-साथ जनपद, विकास खंड, कृषि विज्ञान केंद्र एवं ग्राम पंचायत स्तर पर सायं 5 बजे से लाइव प्रसारण के माध्यम से किसानों को दिखाया जाएगा।

इसी क्रम में जनपद स्तर पर विकास भवन स्थित गांधी सभागार तथा सभी विकास खंडों एवं न्याय पंचायत स्तर पर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कराया जाएगा। उप कृषि निदेशक ने जनपद के किसानों से अपील की है कि वे अपने ग्राम पंचायत भवन, विकास खंड परिसर अथवा जनपद स्तर पर विकास भवन स्थित गांधी सभागार में उपस्थित होकर प्रधानमंत्री द्वारा किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी किए जाने का लाइव प्रसारण देखें।

साथ ही जिन किसानों का फार्मर रजिस्ट्री अभी तक नहीं हुआ है, वे अपने ग्राम पंचायत भवन पर उपस्थित कृषि विभाग, राजस्व विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संपर्क कर अपना फार्मर रजिस्ट्री भी करा सकते है।