जल्द ही जारी होगी PM किसान योजना की 19वीं किस्त PM KISAN SAMMAN NIDHI YOJANA
दिल्ली । किसानों के हित में केंद्र सरकार कई योजनाए चला रही है , इन योजनाओं का उद्देश्य देश के गरीब किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना और उनके भविष्य को सुरक्षित करना है। इसी को देखते हुए साल 2019 में भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी।जिसकी कुल 18 किस्तों को जारी किया जा चुका है। अब pm किसान सम्मान निधि योजना के लाभर्थियों को 19वीं किस्त का इंतजार हैं। Pm किसान स्कीम के तहत लाभार्थी किसानों को हर साल 6000 रूपये मिलते है। बात करें 19 वीं किस्त की तो इसे नए साल यानी फरवरी 2025 में रिलीज किए जाने की उम्मीद हैं। जिससे किसानों को अपने खेतो मे लगे रवि की फसल गेहूँ, चना, मटर, सरसो की सिचाई के साथ ही अन्य काम मे सहयोग मिलेगा ।
