बच्चों ने दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा की झलक, न्यू लाइट एकेडमी में लगी विज्ञान प्रदर्शनी 

बच्चों ने दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा की झलक, न्यू लाइट एकेडमी में लगी विज्ञान प्रदर्शनी 

देवरिया। शहर के नेहरू नगर चकिया स्थित न्यू लाइट एकेडमी के प्रांगण में मंगलवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन विद्यालय परिवार के तरफ से किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित करते हुए मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर प्रदर्शनी की शुरुआत की। जहां इस प्रदर्शनी में बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जिसमे बच्चों ने करीब दो दर्जन मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। जिसमे मुख्य रूप से सिंपल इलेक्ट्रिकल सर्किट को शीतल, अर्चना, वैभवी ने प्रस्तुत किया, तो वहीं अर्थक्वेक अलार्म को प्रतीक, राज, फैजल । वर्किंग आफ किडनी को कृष्णा, सत्यम, तहसीन। इलेक्ट्रो लिसिस सर्किट काजल, श्रेया, अनुष्का । वर्किंग आफ लंग्स को शौर्य, अहमद, श्यामा नन्द। एग्रीकल्चर एरिगेशन को हर्षिता, इशिका, आयुषी, रेशम। थ्रीडी होलोग्राम को पीयूष, अनुज, वैष्णवी, काव्या ।

 

वर्किंग आफ न्यूरॉन को स्मृति, श्रेया,रिया, प्रिया ने प्रस्तुत किया। इसके अलावा विद्यालय के बच्चों ने कई छोटे छोटे मॉडल प्रस्तुत कर प्रदर्शनी को आकर्षक बना दिया। जहां मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी ने बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडलो का सभी आगंतुकों संग अवलोकन किया। और सभी बच्चों के प्रतिभावों की सराहना की। मुख्य अतिथि ने कहा कि विद्यालय के द्वारा एक सराहनीय पहल है जिससे बच्चों में मौजूद छिपी प्रतिभा को बाहर लाने का एक प्रमुख अवसर है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे दिवाकर तिवारी पूर्व प्राचार्य महिला डिग्री कालेज देवरिया ने कहा कि इस तरह के अवसर से बच्चों को कुछ न कुछ जरूर सीखने को मिलता है और बुद्धि का विकास होता है। विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र पांडेय जी ने अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद पांडेय और इस कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले शिक्षकों की सराहना की।

 

विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद पांडेय जी ने कहा है कि हम सभी शिक्षकों का निरंतर प्रयास रहता है कि किसी न किसी कार्यक्रम और अवसर पर बच्चों में छिपी प्रतिभा को बाहर निकाला जाए। जिसके लिए समय समय पर विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता, लेखन प्रतियोगिता, के साथ ही सामान्य ज्ञान और ज्ञानवर्धन कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों और अभिभावक बंधुओं के साथ ही विद्यालय के शिक्षकों और छात्र छात्राओं का आभार व्यक्त किया जो इस आयोजन को सफल बनाने में अपनी प्रतिभा और लगन के साथ रुचि दिखाई।

 इस अवसर पर दिनेश शुक्ल (पूर्व सभासद चकिया, संगीता सिंह (अध्यक्ष राष्ट्रीय जूनियर शिक्षण प्रबंधक संघ) युवराज प्रताप सिंह (उपाध्यक्ष राष्ट्रीय जूनियर शिक्षण प्रबंधक संघ) सौरभ तिवारी ( सभासद आजाद नगर) शिवेश तिवारी, गणेश पांडेय, अशोक उपाध्याय आदि रहे। शिक्षकों में सुमन तिवारी, ममता मिश्रा, अंजली यादव, शशिकला गुप्ता, पलक तिवारी, हिमांशु कुशवाहा, अविनाश शर्मा, रीति सिंह, साक्षी चतुर्वेदी, महक सिद्दीकी, निशा विश्वकर्मा, तन्नू विश्वकर्मा, राधिका तिवारी, जूली सिंह, अभिषेक तिवारी, बासुकी नाथ त्रिपाठी, सूरज तिवारी, लालबाबू दुबे, गजेन्द्र मिश्रा व कार्यक्रम का संचालन नम्रता उपाध्याय ने किया।