शार्ट सर्किट से गेहूं की फसल जलने वाले पीड़ित किसानों से विधायक ने की मुलाकात  

शार्ट सर्किट से गेहूं की फसल जलने वाले पीड़ित किसानों से विधायक ने की मुलाकात  

गोरखपुर। चौरी चौरा।चौरी चौरा विधायक ई. सरवन निषाद ने विधानसभा क्षेत्र के सतहवां पश्चिमी में शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। आगजनी से पीड़ित किसानों से विधायक ने मुलाकात किया और तत्काल तहसील प्रशासन को सहायता के लिए निर्देशित किया और हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया मौके पर किसानों ने विधायक से बताया कि कई बार बिजली विभाग को पत्र देकर तार को टाइट करने की मांग किया गया था।

 लेकिन विद्युत विभाग लापरवाही बरतते हुए किसानों की बातों को ध्यान नहीं दिया और परिणाम स्वरूप किसानों की फसल जलकर राख हो गई जिसके बाद विधायक ने कड़ी नाराजगी जताई और मौके पर बिजली विभाग के अधिकारियों से वार्ता करके जेई के खिलाफ कार्यवाही के लिए तत्काल बिजली विभाग के अवर अभियंता को पत्र लिखकर कार्यवाही की मांग की और बताया कि इसमें बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही है कई बार ग्रामीण शिकायत किया लेकिन उनके शिकायत को दरकिनार करते हुए मनमानी की गई है।

चौरी चौरा की जनता मेरे लिए सर्वोपरि है अधिकारी कर्मचारी उनकी सेवा में कोई लापरवाही बरतेंगे तो उनको किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। भाजपा नेता अविजित जायसवाल लवी, प्रधान प्रतिनिधि दिलीप यादव, राम दुलारे चौधरी, बलदेव निषाद सहित तमाम लोग मौजूद रहें।