पुलिस अधीक्षक देवरिया के निर्देशन में जनपदीय पुलिस ने पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए किया श्रमदान कर दिया गया स्वच्छता का संदेश
देवरिया। पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री विक्रान्त वीर के निर्देशन में आज दिनांक 31.08.2025 को पर्यावरण को स्वच्छ और सुन्दर बनाए रखने हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा कार्यालय,थानों,चौकियों व पुलिस लाइन में वृहत स्तर पर श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई की गई तथा वाहनों को क्रमवार लगाया गया। अभिलेखों व अन्य संसाधनों को सुव्यवस्थित किया गया ।
पेड़-पौधों की सफाई, सूखे पत्तों की सफाई तथा पौधों की नियमित छंटाई एवं खर-पतवार की निराई कर सुसज्जित रूप दिया गया, जिससे परिसर की सुंदरता में अभूतपूर्व वृद्धि हुई । साथ ही कार्यालय के फर्नीचर व अन्य उपकरणों की साफ-सफाई कर उनका रख-रखाव ठीक किया गया । पुलिसकर्मियों द्वारा श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश देकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने हेतु संकल्प लिया गया और दिया गया ।
