कांग्रेस नेता दयानंद शुक्ला ने वीना खत्री के निधन पर शोकाकुल परिजनों से मिलकर जताया शोक

कांग्रेस नेता दयानंद शुक्ला ने वीना खत्री के निधन पर शोकाकुल परिजनों से मिलकर जताया शोक

अयोध्या । कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ0निर्मल खत्री की पत्नी वीना खत्री के निधन पर रुदौली विधान सभा से बड़ी संख्या में उनके समर्थक फैजाबाद स्थित उनके आवास पर पहुंच कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। रूदौली विधान सभा क्षेत्र में डाक्टर निर्मल खत्री के काफी समर्थक है जो हमेशा उनके सुखदुःख में साथ खड़े रहते हैं।उनकी पत्नी की मौत की जब जानकारी मिली तो रूदौली क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग फैजाबाद स्थित उनके आवास पर पहुंच कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य दयानंद शुक्ला ने भी वीना खत्री के निधन का समाचार सुनते ही वह दिल्ली से सीधे पूर्व सांसद डाक्टर निर्मल खत्री के आवास पहुंच कर शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि बीना खत्री जी का निधन उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है क्योंकि वह मुझे पुत्र के समान स्नेह करती थी तथा सदैव मेरे सुख दुःख में शामिल रहती थी।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता व बार एसोसिएशन रुदौली के पूर्व अध्यक्ष अफसर रजा रिजवी,जिला कांग्रेस महासचिव प्रताप बहादुर सिंह,जिला उपाध्यक्ष मुजतबा खां,जिला महासचिव रंजीत सिंह, कारिब करनी,जिला सचिव तौसीफ उर्फ गुड्डू,पूर्व प्रधान नेवरा कदीर खां,नगर अध्यक्ष रुदौली तारिक रुदौलवी,अब्दुल रफीक बफाती,मान सिंह,राकेश बंसल,पी सी सी सदस्य इरफान खां,राम आशीष तिवारी श्रीनाथ यादव आदि लोगों ने शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त की।