डीएम ने बरहज तहसील का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

डीएम ने बरहज तहसील का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

डीएम ने बरहज तहसील का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 देवरिया।जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार को तहसील बरहज का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं और विभिन्न कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसील परिसर, कार्यालयों में संचालित कार्यों तथा जनसामान्य से संबंधित सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से उनके पटल पर किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

          जिलाधिकारी ने राजस्व वादों, जनशिकायतों और अन्य लंबित प्रकरणों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों का नियमानुसार एवं समयबद्ध ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन को तहसील स्तर पर राजस्व संबंधी सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। जनसमस्याओं के समाधान में पारदर्शिता, संवेदनशीलता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

         उन्होंने तहसील के अभिलेखों के रखरखाव, कार्यालयीन व्यवस्थाओं और साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने तथा शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्यों में अनावश्यक विलंब पाए जाने पर संबंधित की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि न्यायालय में लंबित पत्रावलियों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। राजस्व वादों के निस्तारण में अनावश्यक देरी न हो तथा संबंधित अधिकारी लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

      इस दौरान उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार बरहज मौजूद रहे।