देवरिया के गौरीबाजार में नई बीडीओ सुश्री स्वाति गोंड ने संभाली जिम्मेदारी
देवरिया। जनपद के गौरीबाजार विकास खंड में खंड विकास अधिकारी के रूप में सुश्री स्वाति गोंड ने (बीडीओ) के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
आपको बता दें कि सुश्री गोंड़ की जनपद देवरिया के विकास खंड अधिकारी के रूप में यह पहली नियुक्ति है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
