देवरिया में इंजीनियरों के साथ तकनीकी ज्ञान साझा करेगी JK Cement की टीम, आगामी 23 अक्टूबर को देवरिया में होगा 'TECH KONNECT' कार्यक्रम
देवरिया में इंजीनियरों के साथ तकनीकी ज्ञान साझा करेगी JK Cement की टीम, आगामी 23 अक्टूबर को देवरिया में होगा 'TECH KONNECT' कार्यक्रम
देवरिया जिले में देश की प्रतिष्ठित सीमेंट निर्माता कंपनी JK Cement आगामी 23 अक्टूबर 2026 को देवरिया में इंजीनियरों के लिए एक विशेष तकनीकी संगोष्ठी का आयोजन करने जा रही है। 'TECH KONNECT' नाम से होने वाला यह भव्य कार्यक्रम शहर के होटल पार्थ में शाम 5:30 बजे आयोजित किया जाएगा।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय इंजीनियरों के साथ तकनीकी ज्ञान साझा करना, आधुनिक निर्माण तकनीकों को बढ़ावा देना और क्षेत्र में मजबूत, टिकाऊ व गुणवत्तापूर्ण निर्माण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
कंपनी प्रबंधन के अनुसार, JK Cement हमेशा से बेहतर गुणवत्ता, नवाचार और तकनीकी उत्कृष्टता के लिए प्रतिबद्ध रहा है। कंपनी का मानना है कि देश के विकास और किसी भी निर्माण को मजबूत व सुरक्षित बनाने में इंजीनियरों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। इसी सोच के तहत 'TECH KONNECT' कार्यक्रम के माध्यम से इंजीनियरों के साथ मिलकर नए विचारों, आधुनिक तकनीकों और निर्माण की सर्वश्रेष्ठ पद्धतियों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी, ताकि मजबूत एवं सुरक्षित भारत के निर्माण में योगदान दिया जा सके।
इस बड़े आयोजन को सफल बनाने के लिए JK Cement की स्थानीय टीम पूरी मुस्तैदी से जुटी हुई है। कार्यक्रम के दौरान कंपनी के सेल्स मैनेजर अनूप जायसवाल, सेल्स इंचार्ज दिग्विजय पांडे, टेक्निकल इंचार्ज आदित्य शुक्ला, रुद्र प्रताप सिंह, चंदन पाल, सनी गुप्ता और वैभव पांडेय सहित पूरी टीम मौजूद रहेगी।
