देवरिया में कुभ मेले की तैयारी जोरों पर

देवरिया में कुभ मेले की तैयारी जोरों पर

 देवरिया। जिले में कुंभ मेले को लेकर तैयारी जोरों पर है जहाँ रोडवेज की बसो की मरम्मत करने के साथ ही गेरूआ रंग में रंगी जा रही हैं तो वही पूरा रोडवेज विभाग रोडवेज की बसो को रोडवेज डिपो के कारखाने में तैयार कर कुंभ मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने मे लग गया है। मेले में जाने वाली सभी बसें गेरुआ रंग में रंगी रहेंगी। बसों को रंगने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

 डिपो में उपलब्ध बसों को गेरुये रंग में रंगा जा रहा है। कुंभ स्नानार्थियों को प्रयागराज ले जाने व ले आने के लिए स्पेशल बसों को संचालित किया जाना है। देवरिया डिपो की बसों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए बसो की समस्या को दूर किया जा रहा है। कुंभ मेला में जाने के लिए 12 जनवरी से बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। जिसमे देवरिया डिपो से भी 56 बसों का संचालन प्रयागराज के लिए किया जाना है। हालांकि किस मेला बिन्दु से कितनी बसें संचालित होंगी, इसका आवंटन अभी नहीं किया गया है।

वही इस संबंध में देवरिया डिपो के वाहन संचालक प्रभारी दीनानाथ मिश्र ने बताया कि जिस भी गाड़ी जो भी समस्या है उसको दूर कराने का कार्य किया जा रहा है। हमारी प्राथमिकता है कि अधिक से अधिक लोग कुभ मेले में पहुँचे। रोडवेज की बसो की कमी होने पर अन्य अनुबंधित बसो को भी कम पड़ने पर लगाया जायेगा जिससे आने जाने वालो को किसी भी प्रकार के दिक्कत का सामना न करना पड़े।