छपरा-आनंद विहार और मऊ आनंद विहार ट्रेन का होगा जौनपुर में ठहराव

छपरा-आनंद विहार और मऊ आनंद विहार ट्रेन का होगा जौनपुर में ठहराव

छपरा-आनंद विहार और मऊ आनंद विहार ट्रेन का होगा जौनपुर में ठहराव

जौनपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने छपरा-आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस और मऊ-आनंद विहार टर्मिनस उद्घाटन विशेष साप्ताहिक ट्रेन का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का ठहराव जौनपुर और शाहगंज स्टेशनों पर होगा, जिससे स्थानीय यात्रियों को लाभ मिलेगा।

गोरखपुर के मुख्य जन संपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 19 जून, रविवार को 02527 छपरा-आनंद विहार टर्मिनस उद्घाटन विशेष ट्रेन छपरा से दोपहर 1:45 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बलिया, मऊ और आजमगढ़ होते हुए शाहगंज शाम 6:15 बजे और जौनपुर शाम 6:58 बजे पहुंचेगी। इसके बाद यह सुलतानपुर, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ (सुबह 4:00 बजे) और गाजियाबाद (सुबह 6:10 बजे) होते हुए अगले दिन सुबह 7:30 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी।

इसी तरह, 19 जून, रविवार को ही 05129 मऊ-आनंद विहार टर्मिनस उद्घाटन विशेष गाड़ी मऊ से दोपहर 1:45 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन मुहम्दाबाद, आजमगढ़ और खौरासन रोड से होते हुए शाहगंज शाम 4:15 बजे, जौनपुर शाम 5:00 बजे और जंघई शाम 6:20 बजे पहुंचेगी। यह प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल होते हुए अगले दिन सुबह 5:45 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी।