विधायक ने वितरण किया प्रमाण पत्र व सिलाई मशीन

विधायक ने वितरण किया प्रमाण पत्र व सिलाई मशीन

 विधायक ने वितरण किया प्रमाण पत्र व सिलाई मशीन

वाराणसी। जनपद के आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के देउरा में वाराणसी प्रोविन्स ऑफ आई.एम.एस.अंजलि के तत्वाधान में देउरा रामपुर एवं देल्हना ग्राम पंचायतो की सात किशोरियों को सिलाई प्रशिक्षण पूर्ण करने पर विधायक रोहनिया डॉक्टर सुनील पटेल ने प्रमाण पत्र एवं सिलाई मशीन वितरित किया।

इस अवसर पर उन्होंने किशोरियों को आत्मनिर्भर बनने और कौशल विकास के माध्यम से अपने भविष्य को सशक्त बनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि कौशल आधारित प्रशिक्षण से बेटियां आर्थिक रूप से सशक्त बनेगी। जिससे कि वे समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी ।

इस दौरान प्रमुख रूप से अजीत पटेल, राजकुमार कश्यप, मानस सिंह , अखिलेश, देवराज पटेल ,फादर सतीश आगस्टिन ,रीना देवी , अर्चना देवी, श्यामबली , विनोद के साथ ही सभी प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली किशोरियां एवं उनके परिजन मौजूद रहे।