प्रबंधक हत्या कांड, पुलिस मुठभेड़ में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार
देवरिया। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री अरविन्द कुमार वर्मा व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक 07.07.2025 को थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया के वांछित अभियुक्त कमरुद्दीन उर्फ तालीबान पुत्र रमजान निवासी पटखौली थाना सुरौली जनपद देवरिया को थाना रुद्रपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
आपको बता दें कि बीते 28जून को थाना रुद्रपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम फतेहपुर में उसी गांव के रहने वाले धनंजय पाल पुत्र शंकर पाल का शव उनके प्राइवेट स्कूल डी0डी0एम0 पब्लिक स्कूल के बरामदे में मिला था जिसके सम्बन्ध में मृतक की पत्नी की तहरीर पर दिनांक 28.06.2025 को ही थाना रुद्रपुर पर मु0अ0सं0-243/2025 धारा 103(1) बीएनएस का अभियोग अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था । घटना स्थल का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अरविन्द कुमार, क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर हरिराम यादव, स्वाट टीम, सर्विलांस टीम, डाग स्क्वायड, फारेंसिक टीम के साथ करते हुए घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे।
जिसमे बीते चार जुलाई को को अभियुक्तगण क्रमशः मृत्युन्जय पाल पुत्र स्व0 हरिलाल पाल साकिन फतेहपुर थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया, अमन निषाद पुत्र राम नरेश निषाद साकिन फतेहपुर थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा चुका है। मुकदमा उपरोक्त में अन्य 03 वांछित अभियुक्तों की तलाश पुलिस टीम द्वारा की जा रही थी । जिसके बाद से पुलिस मुठभेड़ में आज अभियुक्त कमरुद्दीन उर्फ तालीबान पुत्र रमजान निवासी पटखौली थाना सुरौली जनपद देवरिया को धर दबोचा।
इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने जारी बयान में बताया कि थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया में विगत 27/28 जून की रात्रि में धनंजय पाल जोकि स्कूल के प्रबंधक थे, उनकी हत्या के संबंध में एक अभियुक्त कमरुद्दीन उर्फ तालीबान उम्र 23 वर्ष पुत्र रमजान वांछित चल रहा था। विगत रात्रि को उसको मुखबिर की सूचना पर नियमानुसार स्थानीय पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। जब उसे आलाकत्ल बरामदगी के लिए ले जाया जा रहा था तो पठकौली क्षेत्र में उसने दरोगा की पिस्टल छीन कर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। और पुलिस पार्टी पर उसने फायरिंग की। जवाबी कार्यवाही में उसके दाहिने पैर में गोली लगी है, जिसे अभी जिला मेडिकल कॉलेज लाया गया है। घटना स्थल का निरीक्षण फारेसिंक टीम द्वारा कर लिया गया अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक श्री विनोद कुमार सिंह, उ0नि0 श्री धर्मेन्द्र कुमार, उ0नि0 श्री आशीष राय, का0 मनोज सिंह यादव, का0 पवन चौधरी, का0 प्रदीप यादव आदि रहे ।
