भाटपार रानी पुलिस ने एक वाहन से 03 गोवंशीय पशुओं के साथ एक गो-तस्कर को किया गिरफ्तार

भाटपार रानी पुलिस ने एक वाहन से 03 गोवंशीय पशुओं के साथ एक गो-तस्कर को किया गिरफ्तार

 भाटपार रानी पुलिस ने एक वाहन से 03 गोवंशीय पशुओं के साथ एक गो-तस्कर को किया गिरफ्तार

देवरिया। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी शिवप्रताप सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में थाना भाटपार रानी पुलिस टीम ने  मुखबिर की सूचना पर फुलवरिया चौराहा मेन रोड से एक मैजिक वाहन संख्या से 03 राशि गोवंशीय पशु (02 राशि गाय व 01 राशि बछिया) को बरामद करते हुए मौके से एक अभियुक्त अवधेश प्रसाद पुत्र मुनर प्रसाद ग्राम चोरडिहा थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया। 

थाना भाटपार रानी पुलिस द्वारा बरामद वाहन व गोवंशीय पशुओं को कब्जे में लेते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना में गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही का जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष श्री नन्दा प्रसाद थाना भाटपाररानी जनपद देवरिया, उ0नि0 श्री दुर्गेश बरनवाल थाना भाटपाररानी, का0 प्रमोद यादव थाना भाटपाररानी, का0 सौरभ सिंह थाना भाटपाररानी, का0 मनीष चौरसिया थाना भाटपाररानी आदि मौजूद रहे।