पुलिस टीम ने बगीचे में जुआ खेल रहे 08 को किया गिरफ्तार
देवरिया । पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी बरहज के कुशल पर्यवेक्षण में थाना मईल पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम नरसिंहडाड़ पप्पू सिंह पुत्र जनार्धन सिंह के बगीचे में सार्वजनिक स्थान पर जूआ खेलते हुए कुल 08 अभियुक्तों को धर दबोचा।
जिसमे क्रमशः सौरभ गुप्ता पुत्र कमलेश गुप्ता निवासी पनिका बाजार थाना मईल जनपद देवरिया, मनोज जायसवाल पुत्र राधेश्याम जायसवाल निवासी पनिका बाजार थाना मईल जनपद देवरिया, मुकेश राजभर पुत्र स्व0 निर्गुण राजभर निवासी नरसिंहडाड़ थाना मईल जनपद देवरिया, रामसुधार साहनी पुत्र श्रीकिशुन साहनी निवासी मईल थाना मईल जनपद देवरिया, दिनेश्वर उर्फ टुनटुन राजभर पुत्र राममूरत राजभर निवासी नरसिंहडाड़ थाना मईल जनपद देवरिया, पंचम कुमार गुप्ता पुत्र रामदयाल गुप्ता निवासी नरसिंहडाड़ थाना मईल जनपद देवरिया, श्री नजर पुत्र मुंशी यादव निवासी नरसिंहडाड़ थाना मईल जनपद देवरिया व मुरारी यादव पुत्र शिवजी नारायण निवासी नरसिंहडाड़ थाना मईल जनपद देवरिया को गिरफ्तार कर उनके पास से 3492 रुपए व 52 ताश के पत्ते बरामद करते हुए थाना स्थानीय में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 श्री नन्दलाल यादव थाना मईल जनपद देवरिया, का0 विजय शंकर यादव थाना मईल जनपद देवरिया, का0 कृष्ण कुमार पाल थाना मईल जनपद देवरिया, का0 पंकज गौड़ थाना मईल जनपद देवरिया, का0 विश्वामित्र प्रसाद थाना मईल जनपद देवरिया, का0 गोविन्द यादव थाना मईल जनपद देवरिया, का0 अंकित यादव थाना मईल जनपद देवरिया आदि रहे। इसकी आशय की जानकारी देवरिया पुलिस के सोशल मीडिया सेल के माध्यम से मिली ।
