सीतापुर में सांसद को प्रेस कॉन्फ्रेंस से उठा ले गई पुलिस
सीतापुर में सांसद को प्रेस कॉन्फ्रेंस से उठा ले गई पुलिस
-- यौन शोषण के आरोपी कांग्रेस सांसद गिरफ्तार
सीतापुर। प्रेस कांफ्रेंस कर रहे कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर एक महिला नेता ने रेप का आरोप लगाया था। बता दें कि राकेश राठौर सीतापुर में अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तभी अचानक पुलिस वहां पहुंच गई। उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
सांसद ने अफसरों से प्रेस कॉफ्रेंस पूरी कर लेने के लिए कहा। हालांकि, पुलिस ने उनकी बात नहीं मानी। राकेश राठौर ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी। बुधवार को हाईकोर्ट ने उनकी याचिका खारिज करते हुए गैर जमानती वारंट (NBW) जारी किया था। कोर्ट ने कहा था- सांसद सरेंडर करें।
बता दे कि राकेश राठौर पर 15 जनवरी को एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई थी। महिला ने कहा था कि 4 साल से सांसद शादी का झांसा देकर और नेता बनाने की बात कहकर यौन शोषण कर रहे थे।
FIR दर्ज होने के बाद से सांसद अंडर ग्राउंड हो गए थे। गुरुवार को पहली बार वह मीडिया से अपनी बात रखने आए थे। तभी उनको गिरफ्तार कर लिया गया।
राकेश राठौर पर 15 जनवरी को एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई थी। महिला ने कहा था कि 4 साल से सांसद शादी का झांसा देकर और नेता बनाने की बात कहकर यौन शोषण कर रहे थे।
FIR दर्ज होने के बाद से सांसद अंडर ग्राउंड हो गए थे। गुरुवार को पहली बार वह मीडिया से अपनी बात रखने आए थे। तभी उनको गिरफ्तार कर लिया गया।
4 जून को 90 हजार से फुंके लोग अब क्या पुलता फूंकेंगे। जो लोग पुतला फूंक रहे हैं, वो लोग थोड़ा अपने लिए सोचें। फुंके हुए लोग मेरा क्या पुतला फूंकेंगे। पुलता फूंकना था तो चुनाव में आ जाते। 90 हजार से हारने के बाद अब क्या पुतला फूंकेंगे। दूसरी बात मैं और कह देता हूं कि कुछ लोग सदस्यता समाप्त करने की मांग करते हैं। धोखे से एक-दो बार सभासद चुने गए लोग सांसदी मिटानी की बात कर रहे हैं। पहले सांसद लिखना सीखें, मिटाने की बात तो दूर है।
बता दें कि भाजपा का दामन छोड़ने के बाद राकेश राठौर ने सपा का रुख कर लिया। हालांकि, 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें सपा ने टिकट नहीं दिया। इसके बाद राकेश राठौर ने राहुल गांधी से मुलाकात करके कांग्रेस जॉइन कर ली। 2024 के लोकसभा चुनाव में राकेश राठौर ने 4 बार के सांसद राजेश वर्मा को 90 हजार वोटों के अंतर से हराकर अप्रत्याशित जीत हासिल की थी।
