सभी छात्र छात्राओं के खाते में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि जारी

सभी छात्र छात्राओं के खाते में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि जारी

देवरिया। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अविनाश मणि त्रिपाठी ने अवगत कराया है कि जनपद में संचालित पूर्वदशम, दशमोत्तर एवं अन्य दशमोत्तर शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग को छोड़कर) के छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि निदेशालय द्वारा जारी कर दी गई है।उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण के अंतर्गत कक्षा 09-10 के 6,450 छात्र-छात्राओं के लिए 132.43 लाख रुपये, कक्षा 11-12 के 9,595 छात्र-छात्राओं के लिए 267.86 लाख रुपये तथा अन्य दशमोत्तर के 959 छात्र-छात्राओं के आधार-संलग्न बैंक खातों में 111.88 लाख रुपये की धनराशि प्रेषित की गई है।

मुख्यमंत्री की मंशा एवं निदेशालय समाज कल्याण, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी क्रम में राजकीय इंटर कॉलेज, देवरिया में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

       जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने जनपद के समस्त शासकीय, अर्धशासकीय एवं मान्यता प्राप्त पूर्वदशम (कक्षा 9-10), दशमोत्तर (कक्षा 11-12) एवं अन्य दशमोत्तर शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य, प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक एवं नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने संस्थान के लॉगिन पर उपलब्ध लाभान्वित छात्र-छात्राओं की सूची का अवलोकन कर संबंधित विद्यार्थियों को इसकी जानकारी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।