सलेमपुर पुलिस टीम ने 06 किलो. 70 ग्राम अवैध गांजा के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
देवरिया। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में गत रात्रि थाना सलेमपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना सलेमपुर क्षेत्रान्तर्गत गांधी चौक के पास सलेमपुर फ्लाईओवर के नीचे से एक अभियुक्त को धर दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्त मुकेश दुबे पुत्र सीताराम दुबे सा0 जगनचक अहिरौली बघेल थाना बनकटा जनपद देवरिया के पास से कुल 06 किलोग्राम 70 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। बरामद अवैध गांजा को पुलिस ने कब्जे में लेकर अभियुक्त मुकेश दुबे पुत्र सीताराम दुबे सा0 जगनचक अहिरौली बघेल थाना बनकटा जनपद देवरिया को गिरफ्तार करते हुए उसके विरूद्ध थाना सलेमपुर देवरिया पर अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में व0उ0नि0 धर्मेन्द्र सिंह थाना सलेमपुर, उ0नि0 दीपक पटेल, का0 अनिल कुमार, का0 रामअशीष यादव, आदि रहे। इस आशय की जानकारी देवरिया पुलिस की सोशल मीडिया सेल से मिली।
इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सलेमपुर दीपक शुक्ला ने जारी बयान में बताया कि पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री के विरूद्ध चलाए जा रहे *आपरेशन प्रहार* के अन्तर्गत थाना सलेमपुर पुलिस द्वारा गाँधी चौक के पास फ्लाइओवर के नीचे से 01 व्यक्ति की गिरफ्तारी कर उसके कब्जे से 06 किलो 70 ग्राम गांजा बरामद करते हुए सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
