सतीश यादव के बाबा की तेरहवीं में पहुंचे शकील अहमद, जताया शोक
सतीश यादव के बाबा की तेरहवीं में पहुंचे शकील अहमद, जताया शोक
धम्मौर (सुल्तानपुर)।समाजवादी पार्टी के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं इसौली विधानसभा क्षेत्र से प्रबल दावेदार शकील अहमद रविवार को धम्मौर क्षेत्र के ग्राम देवरहर पहुंचे। यहाँ उन्होंने स्थानीय निवासी सतीश यादव के पूज्य बाबा के तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
शकील अहमद ने शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का साया उठना परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई नामुमकिन है।
उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में पूरी समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।इस दौरान शोकसभा में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव तेजिंदर सिंह बग्गा, वस्सन खान लहुती, वरिष्ठ पत्रकार विनोद पाठक, प्रधान राज नारायण यादव, गरीब खां, रामशंकर प्रजापति, नदीम अहमद, अशरफ खां, वकील अहमद और राकेश यादव समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय और गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
