देवरिया नगर पालिका की बोर्ड बैठक सम्पन्न, कई विकास कार्यों के प्रस्तावों को मिली मंजूरी
देवरिया। नगर पालिका परिषद देवरिया के बापू भवन स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में शनिवार को नगर पालिका बोर्ड की बैठक नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। अध्यक्ष की अनुमति से सदन की कार्यवाही प्रारम्भ की गई, जिसमें नगर विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण एजेण्डा बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वप्रथम पिछली बोर्ड बैठक की कार्यवाही की पुष्टि पर विचार किया गया। इसके बाद जलकल अनुभाग द्वारा प्रस्तुत आगणनों की स्वीकृति, नगर क्षेत्र के सभी वार्डों में प्रस्तावित निर्माण कार्य योजनाओं के अंतर्गत तैयार आगणनों के अनुसार विकास कार्य कराए जाने एवं उनके अनुमानित व्ययभार को मंजूरी देने पर चर्चा हुई।
सदन में नगर विकास अनुभाग-9, लखनऊ द्वारा जारी पत्र के क्रम में निर्धारण सूची में संशोधन एवं परिवर्तन संबंधी उपविधि तैयार करने के प्रस्ताव पर भी विचार किया गया। साथ ही मा० उच्च न्यायालय इलाहाबाद के अधिवक्ता रवि कुमार शुक्ला के प्रार्थना पत्र के आधार पर शुल्क निर्धारण संबंधी विषय भी सदन के समक्ष रखा गया। बैठक के दौरान अन्य आवश्यक विषय अध्यक्ष की अनुमति से सदन में प्रस्तुत किए गए, जिन पर गहन चर्चा के उपरांत सभी प्रस्तावों को बहुमत/सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान कर दी गई।
बैठक में सदस्यगण पवन जायसवाल, मनोज गोयल, अमित कुमार मिश्रा, जयप्रकाश शर्मा, रमेश मल्ल, तस्लीम मल्लिक, बृजेश यादव, जावेद आलम, गौहर अली, संजय मिश्रा, धर्मेन्द्र सिंह, अजय कुमार, प्रवीण यादव, निर्मला, रूपा शुक्ला, माला देवी, माया देवी, वंदना देवी, प्रियंका वर्मा, अनिता देवी, इन्दू देवी, नादरा तब्बसुम, उर्मिला देवी, पुष्पा देवी, सौरभ तिवारी, सत्यप्रकाश सिंह उर्फ पिन्टू, अजय कुमार मल्ल, नृपेन्द्र कुमार त्रिपाठी, शिवानन्द मिश्रा, बालेन्द्र बहादुर सिंह, संजय गुप्ता सहित अन्य सदस्य एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी संजय कुमार तिवारी, सहायक अभियंता जयराम यादव, अवर अभियंता श्रीमती पूजा, सहायक अभियंता (जल) अनुग्रह नारायण सिंह, अवर अभियंता (जल) प्रदीप कुमार, सफाई निरीक्षक राजप्रताप सिंह एवं श्रद्धानंद, राजस्व निरीक्षक विनय कुमार सिंह सहित पालिका के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक में नगर क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने तथा जनसुविधाओं के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
