डीजी यूपी रेलवे प्रकाश डी ने सदर रेलवे स्टेशन के जीआरपी थाने का किया निरीक्षण

डीजी यूपी रेलवे प्रकाश डी ने सदर रेलवे स्टेशन के जीआरपी थाने का किया निरीक्षण

देवरिया। पुलिस महानिदेशक रेलवे, उत्तर प्रदेश प्रकाश डी० द्वारा पुलिस अधीक्षक रेलवे गोरखपुर की उपस्थित में जीआरपी थाना देवरिया का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आपको बता दें कि शनिवार को पुलिस महानिदेशक रेलवे, उत्तर प्रदेश लखनऊ, प्रकाश डी० द्वारा पुलिस अधीक्षक रेलवे, गोरखपुर लक्ष्मी निवास मिश्र, पुलिस उपाधीक्षक रेलवे बलिया सविरत्न गौतम एवं पुलिस उपाधीक्षक रेलवे गोरखपुर अशोक कुमार सिंह की उपस्थिति में जीआरपी थाना देवरिया का निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सर्वप्रथम थानों के अभिलेखों, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, महिला हेल्प डेस्क एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया। उन्होंने अपराध नियंत्रण, यात्री सुरक्षा, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

 महोदय द्वारा पुलिस अधीक्षक रेलवे, पुलिस उपाधीक्षक रेलवे बलिया व जीआरपी प्रभारी देवरिया, आरपीएफ प्रभारी देवरिया और स्टेशन अधीक्षक देवरिया के साथ एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक की। बैठक के उपरांत, उन्होंने स्टेशन पर स्थित सीसीटीवी कैमरा कन्ट्रोल रूम का भी बारीकी से निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के उपरांत उन्होंने दोनों स्टेशन परिसर के प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, आउटर, पार्किंग तथा वेटिंग हॉल आदि का पैदल भ्रमण कर यात्रियों के सुरक्षित व सुगम आवागमन हेतु व्यवस्थाओं को परखते हुए सर्व संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के उपरांत उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला मुख्य आरक्षी कविता, महिला मुख्य आरक्षी प्रतिभा को पुलिस महानिदेशक रेलवे ने नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके कार्यों की सराहना की।

उन्होंने आमजन से अपील की गई कि किसी भी अपरिचित व्यक्ति से कोई खाद्य पदार्थ/वस्तु ग्रहण न करें। अपने बच्चों एवं सामान पर विशेष ध्यान रखें तथा बच्चों को अकेला न छोड़ें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु दिखाई देने पर तत्काल जीआरपी/आरपीएफ या निकटतम पुलिस कर्मी को सूचित करें।