युवा जोश संगठन द्वारा नि:शुल्क शरबत वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
देवरिया। कलेक्ट्रेट परिसर में भीषण गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से युवा जोश संगठन द्वारा देवरिया कलेक्ट्रेट परिसर में नि:शुल्क शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के कर-कमलों द्वारा किया गया।
इस सामाजिक पहल में युवा जोश संगठन की संपूर्ण टीम ने एकजुट होकर भाग लिया। जहां कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमित पांडेय, संस्थापक / अध्यक्ष यथार्थ प्रताप सिंह, मुख्य कार्यकारिणी अध्यक्ष, देवरिया सदर विकास पांडेय मुख्य कार्यकारिणी सदस्य, राजेश कुमार गौतम मुख्य कार्यकारिणी सदस्य, भारत शुक्ला उपाध्यक्ष, रवि सिंह उपाध्यक्ष, नियाज़ अंसारी, विकास सिंह, नवनीत कुमार अविभावक, कुंदन पांडेय, अमरजीत कुशवाहा, विकास कुमार गोंड, आलोक सिंह अभिभावक, अर्जुन दुबे, सोमेश श्रीवास्तव अभिभावक, अभिषेक मिश्रा, अफ्ताब अंसारी, विकास सिंह, राजेश कुमार गौतम, विवेकानंद मिश्रा अभिभावक, नित्यानंद मिश्रा, प्रवीण प्रजापति,आशुतोष द्विवेदी अभिभावक, सर्वेश पांडेय मौजूद रहे।
सभी सदस्यों ने मानव सेवा की भावना से शरबत वितरण में सक्रिय योगदान दिया। इस आयोजन को वहां मौजूद नागरिकों द्वारा सराहा गया और संगठन के इस प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा हुई।
