नारी शक्ति वंदन के समर्थन में छात्राओं ने बनाई रंगोली

नारी शक्ति वंदन के समर्थन में छात्राओं ने बनाई रंगोली

नारी शक्ति वंदन के समर्थन में छात्राओं ने बनाई रंगोली

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के आर्यभट्ट सभागार में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण संसदीय सत्र का सजीव प्रसारण आयोजित किया गया। इस दौरान नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अंतर्गत चल रहे विमर्श को विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक एक साथ देखा।

कार्यक्रम विश्वविद्यालय परिसर में सामूहिक रूप से आयोजित किया गया, जहाँ उपस्थित सभी लोगों ने इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनते हुए महिलाओं के सशक्त नेतृत्व और राजनीतिक भागीदारी को बढ़ावा देने के संकल्प को दोहराया। पूरे आयोजन के दौरान सभागार में गंभीरता, जागरूकता और उत्साह का वातावरण बना रहा।

सभी प्रतिभागियों ने सजीव प्रसारण को ध्यानपूर्वक देखा और इसे भारतीय लोकतंत्र को सुदृढ़ करने वाला ऐतिहासिक कदम बताया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने महिलाओं के नेतृत्व को प्रोत्साहित करने तथा समाज में समान भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास करने का सामूहिक संकल्प लिया।

इस अवसर पर कुलसचिव केशलाल, परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह, प्रो. प्रमोद कुमार यादव, कार्यक्रम संयोजक डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव सहित प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. प्रदीप कुमार, प्रो. गिरिधर मिश्र, प्रो. प्रमोद कुमार, डॉ. रसिकेश, डॉ. मनोज कुमार पांडेय, डॉ. रामांशु प्रभाकर सिंह, डॉ. नितेश जायसवाल एवं अन्य शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इसके बाद रज्जू भैया संस्थान में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निर्णायक मंडल में प्रो. प्रमोद यादवा और प्रो. मिथिलेश सिंह थे। दो ग्रुपों में पहले ग्रुप से अंकुर मौर्य, गौतम चौहान, आयुष श्रीवास्तव प्रथम, दूसरे ग्रुप से कुंकुम मौर्य श्रेया मौर्य पूजा खुशबू प्रथम। इसी प्रकार प्रथम ग्रुप से शिवानी चौरसिया, अभिषेक कुमार बिंद, नोमान फजल द्वितीय, दूसरे ग्रुप से गुंजा कश्यप आर्या वैष्णवी, निशा सागर, हिमांशी श्रीवास्तव द्वितीय रहे। 

 

  

गुरुवार की ढेर शाम विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास में रहने वाली छात्राओं ने एडिशनल चीफ वार्डन डॉ. अन्नू त्यागी के नेतृत्व में “नारी शक्ति वंदन” के तहत विशाल पदयात्रा निकाली। इस अवसर पर सभी छात्रावासों की छात्राएं पूरे उत्साह और जोश के साथ शामिल हुईं। इस अवसर पर डॉ. निमिषा यादव, डॉ. कृष्णा सिंह समेत सभी छात्रावासों की छात्राएं शामिल रही ।