पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, मचा हड़कंप
देवरिया। जनपद के भटनी थाना क्षेत्र में एक स्कूल के पीछे एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में मचा हड़कंप मच गया। जिससे वहां आस पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान सूरज राजभर निवासी रामपुर खुरहुरिया के रूप में हुई , सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज भेज दिया
बताया जा रहा है कि पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी इलाके में दहशत का माहौल, पुलिस की जांच जारी।
वही इस संबंध में क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी अंशुमन श्रीवास्तव ने जारी बयान में बताया कि थाना भटनी क्षेत्र के अन्तर्गत प्रातःकाल यह सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक जिसका नाम सूरज राजभर है, फांसी के फंदे से लटका हुआ है। पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया गया व आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
आपको बता दें कि पुलिस इस मामले में विभिन्न पहलुओं पर जाँच कर रही है तथा प्राप्त होने वाले तथ्यों के आधार पर मामले का सफल अनावरण किया जाएगा।
