देवरिया लोक सभा में मातृ शक्ति को आगे ले जाने का संकल्प अडिग-- शशांक मणि
देवरिया । परिवारवादी विपक्षी पार्टियों का महिला विरोधी इतिहास है नारी शक्ति के अधिकार के लिए सरकार अडिग है । विपक्षी दलों ने देश की महिलाओं से विश्वासघात किया है उक्त बात बाते देवरिया लोकसभा के सांसद शशांक मणि ने प्रेस कांफ्रेस के माध्यम से कांग्रेस, समाजवादी पार्टी 131 वें संविधान संशोधन के तहत नारी शक्ति वंदन अधिनियम लोकसभा से पारित नहीं होने पर सभी विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा।
तीन दिवसीय विशेष सत्र से वापस अपने क्षेत्र देवरिया लौटने पर शशांक मणि ने विपक्षी दलों पर जनता को गुमराह करने और दोहरे चरित्र का आरोप लगाया। उन्होने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम हमारी मातृ शक्ति को विकसित भारत के संकल्पों से जोड़ने का रास्ता था, लेकिन विपक्ष ने सदन में संख्या बल से इसे कुचल दिया विपक्षी दलों के इस कुचक्र से देश की आधी आबादी यानी लगभग 70 करोड़ मातृ शक्ति अपने अधिकार से वंचित रह गई।
सांसद शशांक मणि ने अपने क्षेत्र की महिलाओं से विनम्र अपील करते हुए कहा कि, देवरिया लोकसभा की 15 लाख मां, बहन, बेटियों को आश्वस्त कराना चाहता हूं कि हमारे प्रधानमंत्री जी इस बिल को लेकर प्रतिबद्ध हैं। आने वाले समय में आपके लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लाएं, इसके लिए हमारी पार्टी पूर्ण रूप से संकल्पित है। राजनीति में नारी शक्ति की भागीदारी को पांच बिदुओं में रखा। उन्होने कहा कि महिला शक्ति भारत माता के रुप में परिभाषित होती हैं।
