पुलिस टीम द्वारा 25 हजार रूपए के ईनामिया अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

पुलिस टीम द्वारा 25 हजार रूपए के ईनामिया अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

 पुलिस टीम द्वारा 25 हजार रूपए के ईनामिया अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

मीरजापुर। जनपद में अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा गो-तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सहित इनामियां अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । 

             उक्त निर्देश के क्रम में पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी आपरेशन के नेतृत्व में थाना अहरौरा पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । थाना अहरौरा पर पंजीकृत ₹ 25 हजार के ईनामियां वांछित अभियुक्त पंकज कश्यप पुत्र मदन कुमार निवासी शास्त्री पार्क उस्मानपुर जनपद पूर्वी दिल्ली, दिल्ली को थाना अहरौरा क्षेत्रांतर्गत लखनियादरी तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना अहरौरा नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । 

मु0अ0सं0-202/2025 धारा 3(1) उ.प्र. गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधि. थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर ।

*आपराधिक इतिहास- मु0अ0सं0-55/2025 धारा 60/63 आबकारी अधि. 318(4),319(2),336(3),338,340(2),317(2) बीएनएस थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक संजय कुमार सिंह मय पुलिस टीम थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर रही।