बरहज पुलिस ने 20 हजार के इनामिया वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बरहज पुलिस 20 हजार के इनामिया वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
देवरिया । पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बरहज राजेश चतुर्वेदी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बरहज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय में पशु क्रूरता अधिनियम से संबंधित 20 हजार इनामिया वांछित अभियुक्त राशिद पुत्र आलमगीर उर्फ बिस्कुट साकिन सोफीगढ़ थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़ को बरहज रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्त राशिद पुत्र आलमगीर उर्फ बिस्कुट साकिन सोफीगढ़ थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़ का देवरिया जिले के साथ ही आज़मगढ़ जिले के विभिन्न थानों में मामले दर्ज है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य, उ0नि0 रामलक्ष्मण सिंह, हे0का0 पवन मद्धेशिया, का0 अभिषेक सिंह, का0 संजीव कुमार, आदि रहे।
