पुलिस की बड़ी कार्यवाही मक्का की बोरी से गाजा बरामद 

पुलिस की बड़ी कार्यवाही मक्का की बोरी से गाजा बरामद 

देवरिया|जनपद देवरिया में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लार पुलिस और एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ), गोरखपुर की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने एक कंटेनर से 328.73 किलो गांजा बरामद करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 64 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सलेमपुर मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

मक्का की बोरियों में छिपाकर ले जाया जा रहा था गांजा मुखबिर की सूचना पर थाना लार पुलिस व एएनटीएफ की टीम ने बजाज ऑटो चोरडीहा लार के पास एक कंटेनर को रोका। तलाशी के दौरान कंटेनर में रखी मक्का की बोरियों के अंदर पैकेटों में छिपाकर ले जाया जा रहा कुल 328.73 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

वही गिरफ्तार हुए दो अभियुक्तों में अमरजीत मुखिया पुत्र नरेश मुखिया, निवासी वार्ड पनसीहा, थाना बहादुरपुर, जनपद दरभंगा (बिहार) और शैलेश गौड़ उर्फ गोलू पुत्र रामप्रीत, निवासी वेलवा, थाना महुआडीह, जनपद देवरिया शामिल था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना लार में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।