भारतीय पेशाब करें तो पाकिस्तान में सुनामी आ जाएगी -- मिथुन 

भारतीय पेशाब करें तो पाकिस्तान में सुनामी आ जाएगी -- मिथुन 

कोलकाता। बीजेपी नेता और एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने एटम बम की धमकी देने वाले पाकिस्तान के नेता बिलावल भुट्टो जरदारी और जनरल असीम मुनीर को ऐसा जवाब दिया है, जो पाकिस्तानी बड़बोलों को चुभ जाएगी। मिथुन दा ने कहा कि वह पाकिस्तान आवाम के खिलाफ नहीं हैं। मगर वहां के नेता ऐसी बातें करते रहेंगे और हमारी खोपड़ी सनक गयी तो फिर एक के बाद एक ब्रह्मोस चलेगा। उन्होंने धमकियों पर चुटकी लेते हुए कहा कि हम ऐसा बांध बनाएंगे, जहां 140 करोड़ हिंदुस्तानी पेशाब करेंगे और बांध खोलते ही पाकिस्तान में सुनामी आ जाएगी। गोली भी चलाने की जरूरत नहीं होगी।

मीडिया ने उनसे बिलावल भुट्टो जरदारी और जनरल असीम मुनीर के सिंधु जल संधि को लेकर दिए गए बयान और परमाणु युद्ध की धमकी पर प्रतिक्रिया मांगी। मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि पाकिस्तान के आवाम के खिलाफ हमें कुछ कहना नहीं है। वहां की आवाम युद्ध नहीं चाहती है। अगर ऐसी बातें करते रहेंगे और हमारी खोपड़ी सनक गई तो दूसरा काम शुरू हो जाएगा न। फिर ब्रह्मोस चलेगा, फिर दूसरा ब्रह्मोस चलेगा। फिर उन्होंने डैम बनाकर सुनामी लाने वाला बयान दिया। उन्होंने साफ किया कि ऐसा बयान धमकी देने वालों के लिए हैं। पाकिस्तान आवाम से माफी चाहते हैं।

बता दें कि पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत के बाद नरेंद्र मोदी की सरकार ने 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया था। बाद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि यह समझौता कभी भी बहाल नहीं किया जाएगा। इसके बाद पाकिस्तान की ओर से बिलावल भुट्टो जरदारी ने सिंधु नदी का पानी रोके जाने पर युद्ध की धमकी दी। अमेरिका दौरे पर गए पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर ने कहा कि अगर भारत सिंधु नदी पर डैम बनाता है तो पाकिस्तान परमाणु हमले से नहीं चूकेगा। मुनीर ने कहा कि अगर पाकिस्तान पर कोई अस्तित्व का संकट आता है तो वह अपने परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है और अगर भारत ने पाकिस्तान को पानी की आपूर्ति रोकी तो वह भारत के बुनियादी ढांचे को नष्ट कर देगा।