भाजपा का आठ साल का उत्सव पूरी तरह खोखला - दिव्यांश श्रीवास्तव
देवरिया। समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से भाजपा सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने को लेकर सरकार को कोसते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने 8 साल में उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। आज उत्तर प्रदेश में हर तरफ सवाल ही सवाल है। बहन, बेटियां और महिलाएं सुरक्षित नहीं है अन्याय, अत्याचार चरम पर है। भाजपा ने 8 साल में उत्तर प्रदेश को जंगल राज में तब्दील कर दिया है। हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। भाजपा सरकार का आठ वर्ष बेमिसाल धोखा है। आठ वर्ष में भाजपा की सरकार में जनता को कुछ नहीं मिला। प्रदेश में जबर्दस्त भ्रष्टाचार है।
लूट और अपराध की बाढ़ है। यूपी में अपराधियों का साम्राज्य हो गया है। अराजक, असमाजिक तत्वों ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। बलात्कार और बच्चियों की हत्याओं से पूरा प्रदेश थर्रा रहा है। अयोध्या में महिला के साथ लखनऊ में लूट, बलात्कार और हत्या कर दी गयी। इस घटना से लोग दहशत में है। बलिया के रसड़ा में एक युवती के हाथ बांधकर हत्या के बाद पेड़ पर लटकाने की भयावह तस्वीर आयी है, वो बेहद, दर्दनाक और दुःखद है। जुल्म और गुनाह के मामले में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार जिस तरह हाथ बांधे खड़ी है। अपराधियों का ये दुस्साहस उसी का नतीजा है।
प्रदेश में लगातार महिलाएं, बच्चियां अपमानित हो रही हैं। फिर भी भाजपा नेतृत्व का दुस्साहस है। भाजपा ने लोकतांत्रिक व्यवस्था को तहस-नहस कर दिया है। प्रदेश में कानून व्यवस्था सपना बनकर रह गया है। किसान आर्थिक संकट में है। अधिकारी और भाजपाई मिलकर उत्तर प्रदेश को लूट रहे हैं। भाजपाई जगह-जगह जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं।
