तरकुलवा पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई, अवैध कच्ची शराब के साथ 07 अभियुक्त गिरफ्तार
देवरिया। जनपद में अवैध शराब के निष्कर्षण एवं बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तरकुलवा पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। साथ ही मौके पर लगभग 600 किलोग्राम लहन को टीम ने नष्ट किया।
आपको बता दें कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के नेतृत्व में की गई। संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर थाना तरकुलवा क्षेत्र के ग्राम कोन्हवलिया में छापेमारी कर कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
पुलिस टीम के अनुसार छापेमारी के दौरान लालमती देवी पत्नी विशुनदेव निषाद, फूलमती पत्नी परसन, ज्योति निषाद पत्नी शंकर निषाद एवं बबिता देवी पत्नी शिवकुमार निषाद निवासीगण ग्राम कोन्हवलिया थाना तरकुलवा को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 05-05 लीटर अवैध कच्ची शराब (कुल 20 लीटर) बरामद हुई। इसके अतिरिक्त दुर्गेश निषाद पुत्र पलिता निषाद, सचिन निषाद पुत्र धर्मदेव निषाद तथा राजनाथ निषाद पुत्र स्वर्गीय रामछबिला निवासीगण ग्राम कोन्हवलिया थाना तरकुलवा को गिरफ्तार करते हुए इनके पास से कुल 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। मौके से कुल 600 किलोग्राम लहन को नष्ट कर दिया गया।
बरामद अवैध शराब को कब्जे में लेते हुए थाना तरकुलवा पर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर सभी अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में थाना प्रभारी भूपेन्द्र सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह चंदेल, कांस्टेबल अजय कुमार यादव, कांस्टेबल मदन कुमार, महिला कांस्टेबल नेहा सिंह एवं महिला कांस्टेबल गरिमा पाल थाना तरकुलवा शामिल रहे। आबकारी विभाग की ओर से आबकारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह, प्रधान आबकारी सिपाही दूबे प्रसाद, प्रधान आबकारी सिपाही बालेन्द्र राय, आबकारी सिपाही पंकज चौधरी, आबकारी सिपाही परमात्मा सिंह तथा महिला आबकारी सिपाही रीता वर्मा कार्रवाई में शामिल रहीं।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा इसमें संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
