थाना रुद्रपुर पुलिस हत्या के प्रयास के प्रकरण में 03 अभियुक्तों समेत 02 बाल अपचारी गिरफ्तार,
देवरिया। पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर श्री हरिराम यादव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना रुद्रपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत बीएनएस से संबंधित प्रकाश में आए अभियुक्तों नाम पता क्रमशः अर्जुन निषाद पुत्र इन्द्रजीत निषाद साकिन रामचक थाना रूद्रपुर जनपद देवरिया, ऋषि मौर्या पुत्र रमेश मौर्या साकिन अकटहिया उर्फ मटियरी थाना रूद्रपुर जनपद देवरिया व विकास निषाद पुत्र रामसमुझ निषाद साकिन महराजगंज भरटोली थाना रूद्रपुर जनपद देवरिया व 02 बाल अपचारी को आज दिनांक 03.03.2026 को गोनाह सूरतपुरा बड़वा बाबा मंदिर से पहले बंधे के पास से गिरफ्तार कर अभियुक्त विकास निषाद के पास से एक तमन्चा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। तमन्चा बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 27.02.2025 को थाना रुद्रपुर पर वादी विकास तिवारी निवासी श्रीनगर कोल्हुआ थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया द्वारा तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 26.02.2026 को सायंकाल प्रार्थी व अन्य तीन लोग कार में बैठकर अहलादपुल मरकरी जा रहे थे, उसी समय उक्त अभियुक्तगण व कुछ अन्य व्यक्तियों द्वारा पुरानी रंजीश को लेकर काशीपुर मोड़ के आगे वादी के कार को घेरकर अवैध असलहे से जान से मारने की नियत से फायर कर दिए, जिसके संबंध में थाना रुद्रपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 97/2026 धारा 109(1), 191(3), 115(2), 352, 351(3), 324(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों में अर्जुन निषाद पुत्र इन्द्रजीत निषाद साकिन रामचक थाना रूद्रपुर जनपद देवरिया, ऋषि मौर्या पुत्र रमेश मौर्या साकिन अकटहिया उर्फ मटियरी थाना रूद्रपुर जनपद देवरिया, विकास निषाद पुत्र रामसमुझ निषाद साकिन महराजगंज भरटोली थाना रूद्रपुर जनपद देवरिया,02 बाल अपचारी
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 विरेन्द्र कुमार थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया ,का0 रामजनम थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया ,का0 सूरज यादव थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया, का0 प्रदीप यादव थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया , का0 पवन चौधरी थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया, हे0का0 रंजीत कुमार थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया ,का0 मनोज सिंह यादव थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया, का0 राजेश यादव थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया, का0 संजय कुमार थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया, का0 उपेन्द्र नरायन थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया आदि रहे । इस आशय की जानकारी देवरिया पुलिस की सोशल मीडिया सेल से मिली।
