चोरों ने घर को खंगाला, लाखों के जेवर और नकदी ले उड़े चोर 

चोरों ने घर को खंगाला, लाखों के जेवर और नकदी ले उड़े चोर 

देवरिया। देवरिया जनपद के गौरी बाजार थाना अंतर्गत एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब भीषण गर्मी की वजह से छत पर पूरा परिवार सो रहा था। बताया जा रहा है कि जिसका फायदा उठाते हुए चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। जिसकी भनक पीड़ित परिवार के किसी भी सदस्य तक नहीं लगी।

 

बताया जा रहा है कि पांच लाख से अधिक के सोने चांदी के आभूषण व नकदी उड़ा ले गए। पूरा मामला गौरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम पिपराधन्नी का है शनिवार की रात चोरो ने घटना को अंजाम दिया। परिजनों का कहना है कि जब वह सुबह जगे और छत से नीचे घर में आए तो सारा सामान बिखरा हुआ मिला। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुँची पुलिस जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार बिजली कटौती और भीषण गर्मी के कारण गांव निवासी लालबहादुर मौर्य के परिवार के सदस्य छत पर सोने चले गए। बताया जा रहा है इसी का फायदा उठाकर चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में घुस गए। अंदर जाकर कमरों के दरवाजे तोड़े और घर का कोना-कोना खंगाला। चोर बक्सा लेकर घर से करीब सौ मीटर दूर खेत के पास गए और कीमती सामान व आभूषण निकालकर बक्सा वहीं छोड़ गए।

पीड़ित परिवार के अनुसार, करीब पांच लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष डा.महेंद्र कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया। बताया कि तहरीर मिल गई है। घटना की जांच की जा रही है।