थाना सुरौली पुलिस ने चोरी की कुल 05 मोटर साइकिल के साथ 04 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार 

थाना सुरौली पुलिस ने चोरी की कुल 05 मोटर साइकिल के साथ 04 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार 

देवरिया। पुलिस अधीक्षक से संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बरहज श्री राजेश चतुर्वेदी के कुशल नेतृत्व में थाना सुरौली पुलिस द्वारा विगत रात्रि में संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कुर्ना नाला उसरा बाजार के पास से चार चोरों को धर दबोचा जिसके बाद जिसके संबंध में अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।   

गिरफ्तार अभियुक्तगण में क्रमशः विवेक यादव पुत्र श्रीकान्त यादव सा0 नकटापार थाना सुरौली, दिवाकर गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता सा0 जोकहा खास थाना सुरौली, आनन्द निषाद पुत्र अर्जुन निषाद सा0 तिवई खास थाना सुरौली, मनीष यादव पुत्र यमुना यादव निवासी जाफराबाद थाना रुद्रपुर किया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष श्री अविनाश मौर्य थाना सुरौली, उ0नि0 ज्ञान सिंह पटेल थाना सुरौली, उ0नि0 राजवंश कुशवाहा थाना सुरौली, उ0नि0 श्यामनारायण यादव थाना सुरौली, हे0का0 अखिलेश दूबे थाना सुरौली, का0 अजय कुमार तिवारी थाना सुरौली, का0 वीर बहादुर यादव थाना सुरौली, का0 रतन कन्नौजिया थाना सुरौली, का0 राजू राजभर थाना सुरौली, का0 बेलाल अंसारी थाना सुरौली, का0 यशोदानन्द चौहान थाना सुरौली, का0 राजू गुप्ता थाना सुरौली आदि रहे।