भारतवर्षीय गोंड आदिवासी महासभा, देवरिया की हुई आवश्यक बैठक
देवरिया । जनपद में रविवार को सिंचाई डाक बंगला, देवरिया के प्रांगण में भारतवर्षीय गोंड आदिवासी महासभा, देवरिया द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गोंड समाज की विभिन्न समस्याओं पर विचार करते हुए गोंड समाज की युवा पीढ़ी को संगठन से जोड़ने की कवायद की गई। सर्वप्रथम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मुंशी प्रसाद गोंड ने बताया कि ऐसा सुनने में आया है कि तथाकथित एक समाज विरोधी व्यक्ति के द्वारा कुछ जनजाति बाहुल्य जनपदों में जा जाकर गोंड समाज की एकता और विकास को देखते हुए शासन-प्रशासन को भ्रामक सूचनाओं के माध्यम से गुमराह किया जा रहा है।
जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि कोई भी व्यक्ति यदि देवरिया में बाहर से आकर गोंड आदिवासियों की संवैधानिक अधिकारों से छेड़छाड़ करता है तो, उसे किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा, बल्कि छेड़ने पर कायदे-कानून के अनुसार शासन-प्रशासन के सहयोग से उसका मुंहतोड़ जवाब भी दिया जाएगा। संगठन के प्रदेश महासचिव रामधनी गोंड ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि आपकी पहचान आपके संघर्षों के बदौलत है। उन्होंने आगे बताया कि भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय और प्रदेशीय स्तर पर गोंड आदिवासियों के कल्याण के लिए कृत संकल्पित है। प्रदेश महासचिव ने देवरिया के सभी गोंड आदिवासी समाज के लोगों से से आह्वान किया कि किसी भी आपातकालीन संकट की घड़ी में जिलाध्यक्ष मुंशी प्रसाद गोंड के हाथों को मजबूत करते हुए उनकी हर प्रकार से सहयोग करने के लिए आपको सदैव तैयार रहना होगा।
कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ गोंड और ओमप्रकाश गोंड सहित अनेक वक्ताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी जयनन्द प्रसाद गोंड, डॉ. कलावती गोंड, जयप्रकाश गोंड, डॉ. रामदुलारे गोंड, उमेश चंद्र गोंड, रमेश चंद्र गोंड, राम अवतार गोंड, प्रकाश चंन्द्र गोंड, यदुनंदन गोंड, राजीव कुमार गोंड, दिनेश प्रसाद गोंड, भरदुल प्रसाद गोंड, तारकेश्वर गोंड, शिव प्रताप गोंड, वकील गोंड, अशोक कुमार गोंड, शशि कपूर गोंड, सतीश चंद्र गोंड, प्रमोद कुमार गोंड, रिखइ गोंड, गामा प्रसाद गोंड, विशाल गोंड, त्रिलोकी नाथ गोंड, राजनारायण गोंड और संजय कुमार गोंड सहित सैकड़ो की संख्या में गोंड आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव नंन्दलाल गोंड ने किया।
