थाना बरियारपुर पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या के मामले में 01 अभियुक्त गिरफ्तार

थाना बरियारपुर पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या के मामले में 01 अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सलेमपुर श्री मनोज कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बरियारपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 71/2026 धारा- 105 बीएनएस से संबंधित नामजद अभियुक्त सूर्यभान चौहान पुत्र रामरेखा चौहान साकिन घटैलाचेती थाना बरियारपुर जनपद देवरिया उम्र करीब 55 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर पड़री मल्ल- देवरिया मीर नहर रोड के पास से गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

          अवगत कराना है कि दिनांक 28.04.2026 को थाना बरियारपुर पर वादी श्री जनार्दन शर्मा निवासी घटैलाचेती थाना बरियारपुर जनपद देवरिया द्वारा तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि वादी के पुत्र देवानन्द शर्मा को गांव के ही सूर्यभान चौहान ने दिनांक 26.04.2026 को शाम में अपने घर खाने पर बुलाकर वादी के पुत्र पर जानलेवा हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया जिनका दवा-ईलाज के दौरान दिनांक 28.04.2026 को सुबह में मृत्यु हो गयी।

उक्त के संबंध में थाना बरियारपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 71/2026 धारा 105 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है।  गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण सूर्यभान चौहान पुत्र रामरेखा चौहान साकिन घटैलाचेती थाना बरियारपुर जनपद देवरिया उम्र करीब 55 वर्ष है। 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम थानाध्यक्ष दीपक सिंह, का0 अखिलेश गुप्ता, का0 संजय यादव, म0रि0का0 रोशनी यादव, म0रि0का0 सोनम आदि रहे। इस आशय की जानकारी सोशल मीडिया सेल देवरिया पुलिस द्वारा मिली।