देवरिया जिले के थाना बनकटा पुलिस ने 10.5 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
देवरिया ।पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में और अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी शिवप्रताप सिंह के कुशल निर्देशन में थाना बनकटा पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान मुखबीर की सूचना पर ग्राम दलन छपरा में स्याही नदी पर बने पुल के पास से 46 पुड़िया स्मैक कुल 10.5 ग्राम के साथ एक अभियुक्त मनोज सिंह पुत्र परमानन्द सिंह निवासी अहिरौली बघेल उत्तर पट्टी थाना बनकटा जनपद देवरिया को धर दबोचा। पुलिस टीम द्वारा बरामद स्मैक को कब्जे में लेकर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध स्थानीय थाना में नियमानुसार अभियोग पंजीकृत करते हुए विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
आपको बता दें कि बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 01 लाख 31 हजार रुपए बताया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पहले भी जनपद में बनकटा थाने में करीब आधे दर्जन अभियोग पंजीकृत है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्र0नि0 श्री संतोष कुमार सिंह थाना बनकटा जनपद देवरिया, उ0नि0 श्री राघवेन्द्र सिंह थाना बनकटा, उ0नि0 कुन्दन कुमार पटेल थाना बनकटा, उ0नि0 आलोक रंजन सिंह थाना बनकटा, हे0का0 प्रमोद प्रजापति थाना बनकटा, का0 रवि राय थाना बनकटा, का0 शिवकुमार कुशवाहा थाना बनकटा, म0का0 सरिता यादव थाना बनकटा आदि रहे।
