देवरिया के थाना श्रीरामपुर पुलिस ने अवैध तमंचा और दो जिन्दा कारतूस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
देवरिया के थाना श्रीरामपुर पुलिस ने अवैध तमंचा और दो जिन्दा कारतूस के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार देवरिया।पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी शिवप्रताप सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में थाना श्रीरामपुर पुलिस टीम द्वारा बिहार बार्डर पर वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बंकुल पुल के पास से एक व्यक्ति आकाश कुमार गौड पुत्र नागेन्द्र गौंड़ निवासी जगदीशपुर थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया के पास 01 अदद देशी अवैध तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ ।
पुलिस टीम द्वारा बरामद अवैध तमंचा व कारतूस को कब्जे में लेकर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 55/2025 धारा 3/25 आर्मस एक्ट का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है । अभियुक्त आकाश कुमार गौंड़ के आपराधिक इतिहास की बात करें तो बनकटा थाने में पहले भी दो मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 श्री अंकित सिंह थाना श्रीरामपुर, हे0का0 बृजेश विश्वकर्मा थाना श्रीरामपुर, हे0का0 शहनवाज अली थाना श्रीरामपुर, का0 अजीत यादव थाना श्रीरामपुर आदि रहे।
