होली के दिन देवरिया के इस थाने की पुलिस ने पकड़ी 105 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, मौके से 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

होली के दिन देवरिया के इस थाने की पुलिस ने पकड़ी 105 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, मौके से 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

देवरिया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों तथा शराब तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान “आपरेशन प्रहार” के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सलेमपुर मनोज कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में थाना लार पुलिस द्वारा होली के दिन सुबह बड़ी सफलता प्राप्त की। 

पुलिस टीम ने प्रातःकाल संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना परलार थाना अंतर्गत सुतावर मोड़ के पास से बिहार ले जायी जा रही एक बोलेरो पिकअप वाहन से अवैध अंग्रेजी शराब 49 पेटी officer”s choice 180ML प्रत्येक पेटी में 48 पाउच कुल 2352 पाउच (423 लीटर लगभग), 49 पेटी 8PM 180ML प्रत्येक पेटी में 48 पाउच कुल 2352 पाउच (423 लीटर लगभग), 2 पेटी McDOWELLS 180ML प्रत्येक पेटी में 48 कांच की बोटल कुल 96 बोटल(17 लीटर लगभग), 2 पेटीOLD MONK 375ML प्रत्येक पेटी में 24 कांच की बोटल कुल 48 बोटल(18 लीटर लगभग), 3पेटी OLD MONK 180ML प्रत्येक पेटी में 48 कांच की बोटल कुल 144 बोटल(26 लीटर लगभग) कुल लगभग 907 लीटर बरामद करते हुए 02 अभियुक्तों नाम पता क्रमशः. प्रदीप कुमार पुत्र रामनाथ गौड साकिन बभनी सकरापार थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया व नीरज पासवान पुत्र राजेन्द्र पासवान साकिन गोपलापुर थाना कोतवाली जनपद देवरिया को गिरफ्तार करते हुए पिकअप वाहन व वाहन पर लदे अवैध अंग्रेजी शराब को पुलिस ने कब्जे में लिया। जिसके संबंध में थाना स्थानीय में अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 परवेज आलम थाना लार जनपद देवरिया, हे0का0 चन्द्रमौलेश्वर, का0 अनिल कुमार, का0 दीपक प्रजापति थाना लार, का0 मृत्युंजय मौर्य थाना लार आदि रहे। इस आशय की जानकारी सोशल मीडिया सेल देवरिया पुलिस के माध्यम से मिली।