शिवपुर में ‘नेचर्स क्योर होम्योपैथिक क्लिनिक’ का हुआ शुभारंभ
गोरखपुर। शहर के शिवपुर, शाहबाजगंज निकास स्थित शगुन मैरिज हॉल के पास रविवार को नेचर्स क्योर होम्योपैथिक क्लिनिक का विधिवत एवं उत्साहपूर्ण माहौल में शुभारंभ किया गया। उद्घाटन पूर्वांचल के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अभिषेक सिंह (BHMS) द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, स्थानीय व्यापारी, मरीज व बड़ी संख्या में आसपास के लोग उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. अभिषेक सिंह ने कहा कि होम्योपैथी आज भी चिकित्सा जगत में अपनी अलग पहचान रखती है। यह पद्धति शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर बीमारी को जड़ से खत्म करने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने एक बार होम्योपैथिक इलाज का लाभ लिया है, वे जीवनभर इसके समर्थक बन जाते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. पूर्वी सक्सेना की देखरेख में यह क्लिनिक क्षेत्रवासियों के लिए काफी लाभकारी साबित होगा।
क्लिनिक की संचालिका डॉ. पूर्वी सक्सेना (BHMS) ने बताया कि उन्होंने शिमला–सोलन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल से शिक्षा प्राप्त की है। वे अपने पिता डॉ. विनय कुमार सक्सेना, जो पूर्वांचल के प्रसिद्ध एवं अनुभवी होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, से प्रेरणा लेकर चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य मरीजों को कम खर्च में, बिना दुष्प्रभाव के, प्रभावी उपचार उपलब्ध कराना है। साथ ही हर मरीज को परिवार की तरह देखभाल और सही मार्गदर्शन देना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
डॉ. पूर्वी सक्सेना ने आगे कहा कि बदलती जीवनशैली के कारण आज एलर्जी, त्वचा रोग, माइग्रेन, जोड़ों का दर्द, बच्चों की बीमारियां और महिलाओं से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। होम्योपैथी इन रोगों में बेहद कारगर है और लंबे समय तक राहत देने में सहायक होती है। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने क्लिनिक का अवलोकन किया और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र में इस तरह की चिकित्सा सेवा शुरू होने पर खुशी जताई और इसे जरूरतमंदों के लिए राहत भरा कदम बताया।
नेचर्स क्योर होम्योपैथिक क्लिनिक में सोमवार से शनिवार तक नियमित रूप से ओपीडी चलेगी, जहां डॉ. पूर्वी सक्सेना मरीजों को परामर्श एवं उपचार सेवाएं प्रदान करेंगी। मरीज सीधे क्लिनिक पहुंचकर या पूर्व संपर्क के माध्यम से भी अपना इलाज करा सकेंगे। इस नई पहल से शिवपुर और आसपास के इलाकों के लोगों को अब गुणवत्तापूर्ण होम्योपैथिक उपचार अपने ही क्षेत्र में आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।
