राहुल गांधी ने शिवानंद के परिवार को दी सांत्वना, भाई रामप्रवेश से फोन पर की बात

राहुल गांधी ने शिवानंद के परिवार को दी सांत्वना, भाई रामप्रवेश से फोन पर की बात

देवरिया। ओमान में अमेरिकी मिसाइल हमले में मृतक शिवानंद चौरसिया के भाई रामप्रवेश चौरसिया से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने युवा कांग्रेस के नेता प्रियेश पांडेय के मोबाइल फोन पर बातचीत कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।

राहुल गांधी ने कहा कि इस दुखद घटना से पूरे देश को पीड़ा हुई है और कांग्रेस पार्टी शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने स्वजन को न्याय दिलाने तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। परिवार के सदस्यों ने राहुल गांधी को घटना से जुड़ी जानकारी दी।

राहुल गांधी ने दिवंगत शिवानंद चौरसिया को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश उनके योगदान और बलिदान को हमेशा याद रखेगा। इस दौरान रजत सिंह सहित दर्जनों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके पहले कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू मृतक के पैतृक गांव सुरौली पहुंचे और स्वजन को सांत्वना दी।

 इस दौरान परिवारजनों में शिवानंद चौरसिया को शहीद का दर्जा दिए जाने, परिजन को एक करोड़ रुपये का आर्थिक सहायता एवं परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी, शिवानंद द्वारा रोजगार के लिए लिया गया कर्ज वापस लेने की मांग की।इस दौरान जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल, पूर्व जिलाध्यक्ष रामजी गिरी, अरविंद शाही, सुनील तिवारी, उत्तेज नारायण, मारकंडेय मिश्र, आनंद श्रीवास्तव सोनू, प्रेम लाल भारती, संजीव मिश्र आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे।