ऑपरेशन कब्जा मुक्ति में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधान एवं राजस्व विभाग के कार्मिकों हुए सम्मानित

ऑपरेशन कब्जा मुक्ति में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधान एवं राजस्व विभाग के कार्मिकों हुए सम्मानित

देवरिया। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने सलेमपुर तहसील सभागार में ऑपरेशन कब्जामुक्ति में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधान एवं राजस्व विभाग के कार्मिकों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान पूरी निष्पक्षता के साथ चला इसीलिए इसे व्यापक जनसमर्थन मिला। जनसहयोग से सलेमपुर तहसील में ऑपरेशन कब्जामुक्ति के अंतर्गत 210 स्थलों से अतिक्रमण को हटाया गया है। डीएम ने जिन ग्राम प्रधानों एवं कार्मिकों को सम्मानित किया है उनमें डॉ राम मनोहर त्रिपाठी, ओमप्रकाश कुशवाहा, अतुल यादव, संगीता देवी, प्रियंका विश्वकर्मा, अजय चौधरी, संजय यादव, राजा रामदेव, धर्म प्रकाश सिंह, दिनेश श्रीवास्तव, जयनाथ गुप्ता, चंद्रप्रकाश, कृष्णमोहन कांत, अनिरुद्ध, श्यामनाथ, प्रशांत व अभिजीत शामिल है।

      संपूर्ण समाधान दिवस के उपरांत डीएम ने तहसील मार्ग पर पौधारोपण भी किया। उन्होंने बताया कि सलेमपुर नगर पंचायत के प्रमुख मार्गों से अतिक्रमण हटवाकर पौधरोपण किया जा रहा, जिससे स्वच्छ वातावरण एवं हरित क्षेत्र मिल सके। 

        इस अवसर पर सीएमओ डॉ अनिल गुप्ता, एसडीएम दिशा श्रीवास्तव, सीओ दीपक शुक्ला, जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय, डीएसओ संजय पांडेय, बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, तहसीलदार अलका सिंह सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।