सभी बच्चों को लगाया जाए एमआर का टीका: डॉ सिन्हा
16 फरवरी से विद्यालयालयों में चलेगा एमआर टीकाकरण अभियान
देवरिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भलुनी के सभागार में मंगलवार को जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एसके सिन्हा की अध्यक्षता में एमआर टीकाकरण अभियान से सम्बंधित ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक की गईं। उन्होंने बच्चों के टीकाकरण एमआर अभियान की सफलता को लेकर निर्देश दिया। डॉ सिन्हा ने कहा कि यह विशेष अभियान 16 से 27 फरवरी, 2026 तक चलेगा।
जिले में कक्षा 1 से 5 वीं तक के सभी सरकारी, निजी विद्यालयों एवं मदरसा के बच्चों को टीका लगाया जाएगा। इस अभियान में 5 साल से लेकर 10 साल तक के बच्चों को एम-आर टीका का अतिरिक्त डोज लगाया जाएगा, भले ही इस अभियान से पहले बच्चों को टीका लगाया जा चुका हो। उन्होंने कहा कि अभियान अभियान की सफलता के लिए माइक्रो प्लान पर विस्तार से चर्चा की जाए, ताकि अभियान का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।
टीकाकरण से एक से दो दिन पहले विद्यालय स्तर पर डॉक्टरों, शिक्षा विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के साथ बैठक कर अभियान के बारे में पूरी जानकारी दी जाए, जिससे बच्चों, अभिभावकों एवं शिक्षकों में किसी तरह का कोई समस्या न हो।
बैठक में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ शम्भू प्रसाद, एआरओ राकेश चंद्र, बीपीएम विशाल प्रताप सिंह, बीसीपीएम बांसवीर, सीफार व जेएसआई के जिला प्रतिनिधि, आइसीडीएस, शिक्षा विभाग सहित एएनएम मौजूद रहीं।
