महाकुंभ हादसे को लेकर सरकार संवेदनशील, महाकुंभ की घटना दुखद- ओम प्रकाश राजभर
महाकुंभ हादसे को लेकर सरकार संवेदनशील, महाकुंभ की घटना दुखद- ओम प्रकाश राजभर
देवरिया। जनपद में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर देवरिया के डाक बंगले पर पंचायती राज विभाग के अधिकारियों के साथ एक आवश्यक बैठक की।
इस दौरान उन्होने महाकुंभ में स्नान के दौरान हुई भगदड़ की घटना पर दुखद बताया और इस पर संवेदनशीलता व्यक्त करते हुए कहा कि इस घटना पर "विपक्ष के अच्छे सुझावों को लेना चाहिए" और इस समय एकजुट होकर काम करने की जरुरत है। राजभर ने यह भी कहा कि "सरकार पूरी तरह से मुस्तैद है और घटना की जांच की जा रही है। जिससे भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो।
उन्होंने विपक्ष से आग्रह करते हुए कहा कि "इस समय सहयोग करें। यह समय राजनीति करने की नहीं बल्कि सहयोग करने की जरूरत है।
