ग्राम सिधुआ के अमृत सरोवर तट पर संविधान के प्रस्तावना की दिलायी गई शपत
देवरिया। जनपद के रामपुर कारखाना ब्लाक के ग्राम पंचायत सिधुआ के अमृत सरोवर पर सविधान दिवस के अवसर संविधान शपत व विचारक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे राष्ट्र की एकता, अखण्डता के लिए संविधान के प्रस्तावना की शपत गाव के लोगो और विद्यालय के बच्चों को दिलाई गई ।
गोष्ठी में मौजूद लोगो को संबोधित करते हुए खण्ड विकास अधिकारी रामपुर कारखाना राजीव मोहन त्रिपाठी ने कहा कि उन्होंने आज ही के दिन 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा की तरफ से संविधान को अपनाया गया, और 26 नवंबर 1950 को इसे लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ पूर्ण रूप से लागू किया गया। उन्होंने कहा कि संविधान भारत को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक तथा समाजवादी गणराज्य घोषित करता हैं तथा सभी नागरिकों को न्याय, स्वतंत्रता तथा समानता का अवसर प्रदान करता है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करतें हुये ग्राम विकास अधिकारी सीराजुद्दीन अहमद ग्रामीणो एवं छात्र छात्राओ को संविधान के बारें में जानकारियॉ देते हुये संविधान के उद्देश्य एवं मौलिक अधिकारों के बारे में अवगत कराया। सिधुआ के ग्राम प्रधान अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि डॉ0 भीमराव अंबेडकर के संविधान बनाने में दिये गये योगदान को याद करने तथा संविधान में दी गयी व्यवस्था का अनुपालन करने के लिए संविधान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय केन्द्र सरकार द्वारा किया गया। इसके अनुक्रम में प्रत्येक वर्ष 26 नवम्बर को सविधान दिवस का आयोजन किया जाता हैं। अंत में श्री शर्मा ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया ।
इस मौके पर अजय सिंह, राजेंद्र यादव, सफीक अंसारी, सुनीता देवी, मुन्ना शर्मा, मुन्ना सिंह, उमेश गुप्ता, हंशु यादव, जेपी मद्देशिया, अर्जुन प्रसाद, कन्हैया चौहान, सुमित्रा देवी, कालिंदी देवी, ममता देवी आदि काफी संख्या में ग्रामीण और छात्र छात्राएं मौजूद रहे ।
