मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में 14 जनवरी को बंद रहेगा न्यायालय

मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में 14 जनवरी को बंद रहेगा न्यायालय

मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में 14 जनवरी को बंद रहेगा न्यायालय

देवरिया। जनपद न्यायाधीश देवेन्द्र सिंह ने बताया है कि मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में 14 जनवरी 2025, दिन मंगलवार को जिला न्यायालय देवरिया के सभी न्यायालय एवं कार्यालयों में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। 14 जनवरी को दीवानी न्यायालय देवरिया के समस्त न्यायालय एवं कार्यालय बंद रहेंगे।

आपको बता दे कि मकर संक्रांति को खिचड़ी और उत्तरायणी के नाम से भी जाना जाता है। इस वर्ष मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनायी जाएगी। वैदिक पंचांग के अनुसार, 14 जनवरी मंगलवार को सुबह 09 बजकर 03 मिनट पर सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मकर संक्रांति के अवसर पर पूजा, स्नान और दान जैसे शुभ कार्य पुण्य काल में सम्पन्न होंगे। 14 जनवरी को सुबह 09 बजकर 03 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 46 मिनट तक पुण्यकाल रहेगा।

जबकि इस दिन सुबह 09 बजकर 03 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 48 मिनट तक महा पुण्यकाल रहेगा। जब सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तब मकर संक्रांति का उत्सव मनाया जाता है, जो ज्योतिष गणना के अनुसार महत्वपूर्ण है।