बहुजन समाज पार्टी की बैठक संपन्न
अंबेडकर नगर। बहुजन समाज पार्टी की बैठक नगर पंचायत जहांगीरगंज के ग्राम सभा जगदीशपुर में हुई। जिसमे आगामी 6 दिसंबर को भारत रत्न डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस (श्रद्धांजलि कार्यक्रम) को मनाए जाने के संबंध में बसपा कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा हुई । जिसमे अध्यक्षता गुड्डू चौबे जी विधानसभा उपाध्यक्ष ने की
वही मुख्य अतिथि के रूप में सुनील कुमार सावंत जिला अध्यक्ष अंबेडकर नगर, विशिष्ट अतिथि रोहित प्रजापति जिला महासचिव जिला पंचायत सदस्य, हरिश्चंद्र गौतम विधानसभा प्रभारी संचालन.छेदीराम मौर्य जी विधानसभा अध्यक्ष ने किया। इस मौके पर
राजकुमार सेठ , रमेशचंद्र नेता जी ( पूर्व जिला सचिव ), भोला सिंह अर्जुन सिंह, विजयपाल सिंह, पुनीत कुमार गौतम जिला (पंचायत सदस्य), राम भारत गौतम, प्रमोद कुमार, रामदास सेक्टर अध्यक्ष , हरदेव जी, विजय पाल गौतम , आदेश कुमार, रविंद्र कुमार, रामअचल राव, रामसूरत नेता, त्रिवेणी राम, संजीव कुमार, डॉक्टर रवि कुमार, राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।
